भिवानी: भिवानी तीन बाईक सवार युवकों ने एक युवक से छीने दो मोबाइल और अन्य सामान पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में चारा मंडी उत्तम नगर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह एमसी कालोनी से चारा मंडी उत्तम नगर जा रहा था। जब वह अपने घर के नजदीक पहुंचा तो एक बाइक पर तीन युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। उनमें से एक युवक ने बाइक से उतरकर उसके साथ बहस शुरू कर दी। फिर एक लड़ने ने उसकी गर्दन दबा दी और दो युवकों ने उसका आइ-फोन 14, सैमसंग एफ 23 छीन लिया।