भिवानी: सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने सुरजीत हत्या मामले में एक शुटर को किया गिरफ्तार।
सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने सुरजीत हत्या मामले में साथ में 12वें आरोपी को गांव चांग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकित पुत्र यशपाल निवासी बहरान थाना महम, जिला रोहतक के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया।