जोगिन्दरनगर ( कुराटी ) :- उपमंडल जोगिन्दरनगर में रक्षाबंधन पर्व के साथ ही घर-घर गुग्गा गाथा की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है ! जोगिन्दरनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में यह परंपरा रक्षाबंधन से शुरू होकर जन्माष्टमी तक चलती है ! इस दौरान गुग्गा जाहरवीर की विशेष मंडली गांव-गांव जाकर गीतों के माध्यम से गुग्गा गाथा सुनाती है और लोगों के सुखमय जीवन की कामना करती है ! गुग्गा गाथा मौखिक परम्परा के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है ! यह गाथा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखती है ! इस गाथा में लोक देवता गुग्गा की महिमा और उनके चमत्कारों का वर्णन किया जाता है ! मान्यता है कि श्रावण मास में गुग्गा गाथा को गाने और सुनने से आध्यात्मिक शांति और संतोष मिलता है ! गुग्गा जाहरवीर को राजा छतरी जाहरवीर के नाम से भी जाना जाता है ! लोकमान्यता और लोककथाओं के अनुसार गुग्गा जी को साँपों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है ! लोग उन्हें गोगाजी, गुग्गा, जाहर वीर, जाहर पीर व जहरवीर के नामों से पुकारते हैं ! गुग्गा गाथा के माध्यम से लोग गुग्गा जी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं और सर्पदंश से सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं ! यह धार्मिक परम्परा क्षेत्र की समृद्ध लोक विरासत का अहम हिस्सा है ! इसी उपलक्ष्य में आज ग्राम पंचायत पिपली के गाँव पोहल से गुग्गा छतरी महाराज की भक्त मंडली ने गाँव कुराटी में पहुँचकर गुग्गा गाथा का गुणगान किया !
#jogindernagar_mandi_himachal #happybirthday #nonfollowersfriends #facebookreelsviral #festival Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Indian National Congress - Punjab Bharatiya Janata Party (BJP)
Mandi, Mandi | Aug 28, 2026