सिंगरौली: अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ बिक्री करते एक आरोपी को चितरंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार , 53 शीशी कफ सिरप जप्त
अवैध मादक पदार्थों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने अबैध मादक पदार्थ को बिक्री करने की मुखविर सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल तिराहा चितरंगी पहुंची तब आरोपी पुलिस को देखकर अपने पास रखी एक सफेद कलर की बोरी को लेकर भागने लगा पुलिस टीम व्दारा घेरावन्दी कर आरोपी को पकडा गया। जिसकी तलासी ली गई तो आरोपी के पास से अबैध कोडिन युक्त 53 शीशी आँनरेक्स कफ सिरफ कीमती 9010 रूपये बरामद हुआ। उपरोक्त कृत्य धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध होने से मौके पर कार्यवाही किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।