सिंगरौली: बैढ़न जिलानी मोहल्ले में हुई हत्याकांड का आईजी ने किया खुलासा, दो आरोपी बांदा एक बैढन व एक बनारस से हुए गिरफ्तार दो आरोपी फरार, लूट के इरादे से गए थे आरोपी
बैढ़न थाना क्षेत्र के जिलानी मोहल्ले में हुए हत्याकांड में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में रीवा जोन के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने खुलासा किया है। लूट के इरादे से आरोपी घर में घुसे थे और एक महिला व उसकी बच्ची को घायल किया था। जिसमें महिला की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को बांदा उत्तर प्रदेश तो एक को बनारस से और चौथे को बैढ़न से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।