सिंगरौली: झुमरिया टोला में छुही खदान धसने से चार महिलाए दबी, एक की मौत, अन्य का इलाज जारी
घर की पुताई के लिए ग्राम खिरवा से कुछ महिलाए झुमरियां टोला में जाकर छुही खोदकर निकाल रही थी। अचानक छुही का टिल्ला धंसकने से चार महिलाए दब गयी।सूचना पर मोरवा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर दबी महिलाओं को निकलवाकर इलाज इेतु सीएचसी मोरवा में भर्ती कराया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल लीलावती पत्नी अच्छेलाल कोल की सीएचसी मोरवा में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि सुंदरकली, शांति, फूलमती की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा में इलाज चल रहा है। मोरवा पुलिस ने मृतिका का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकत्सालय भेज दिया है।