बंजरिया: खड़वा मुशहरटोला वार्ड 15 ओडीएफ घोषित होने के बावजूद 90 प्रतिशत घरों में शौचालय नहीं, लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं
पंचरुखा पश्चिमी पंचायत का खड़वा मुशहर टोला वार्ड 15 ओडीएफ घोषित होने के वावजूद 90 प्रतिशत घरों में शौचालय में नही होने के कारण लोग खुले शौच जाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में सैकड़ो घर है। लेकिन मात्र 10 से 15 घरों में ही शौचालय का निर्माण कराया गया है। वार्ड में मजदूरी करने वाले लोग है,जिसके कारण वे अपना पैसा लगा कर शौचालय निर्माण नही कर सकते।