हमीरपुर: हमीरपुर के पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा द्वारा आगामी 17 व 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जनपद में आरक्षी पदों पर सीधी भर्ती हेतु आयोजित होने वाले परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग में आए हुए समस्त पुलिस बल को दृढ़ता व ईमानदारी से ड्यूटी करने हेतु प्रेरित कर दिशा निर्देश दिये हैं।