हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में बसंत उत्सव एवं महाकवि निराला जयंती पर हुई काव्य गोष्ठी
बुधवार को लगभग दो बजे अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में कस्बे के लालू सिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को बसन्तोत्सव और महाकवि निराला जयन्ती के उपलक्ष में कवि गोष्ठी का आयोजन संगठन के अध्यक्ष लखनलाल जोशी की अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन मंत्री कैलाश सोनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कामता प्रसाद विश्वकर्मा मौजूद रहे हैं।