एत्मादपुर: मवेशियों का ट्रक लेकर आए चालक के साथ मारपीट का मामला गरमाया, कार्रवाई को लेकर ट्रांसयमुना थाना पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता
Etmadpur, Agra | Dec 12, 2025 थाना ट्रांसयमुना में गोरखपुर से आए ट्रक चालक अंगनु प्रसाद ने व्यापारी पर मारपीट कर चाबी छीनने और ट्रक से 25 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगाया। चौकी में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर बजरंग दल संयोजक योगेश ठाकुर कार्यकर्ताओं संग थाने पहुँचे। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने आरोपी व्यापारी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।