नूह: नूंह में समाधान शिविर में डीसी अखिल पिलानी ने लोगों की 6 शिकायतों में से 4 का किया तत्काल निपटारा
नूंह में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में उपायुक्त अखिल पिलानी ने 6 शिकायतों में से 4 का मौके पर ही समाधान किया। वृद्ध, महिला और दिव्यांगजन की शिकायतों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। शिविर हर सोमवार और गुरुवार को आयोजित होता है।