हज़ारीबाग: हजारीबाग में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई! 10 जून से बालू खनन-परिवहन पर सख्ती, चेकपोस्ट तैनात
हजारीबाग में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू खनन व परिवहन पर NGT के आदेशानुसार रोक लागू करने की समीक्षा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अवैध खनन के मामलों, जब्त वाहनों और राजस्व वसूली की भी समीक्षा हुई।