पूरनपुर: प्रधानाचार्या पर लगाए गए आरोपों पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने दी सफाई
पूरनपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पर भेदभाव और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार आर्य ने सोमवार दोपहर 12 बजे स्पष्ट किया कि उन्होंने यह शिकायत किसी छात्रा की शिकायत या प्रत्यक्ष साक्ष्य के आधार पर नहीं, बल्कि कॉलेज में तैनात एक कर्मचारी से मिली जानकारी के आधार पर की थी।