उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। #भाजपा