तारानगर: चूरू जिले के तारानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र और सांड की हुई मौत, CCTV में आया घटनाक्रम
चूरू जिले के तारानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा साहवा सड़क पर शहीद भगत सिंह चौक के पास हुआ, जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र और एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका CCTV फूटेज सामने आया है तथा आज मंगलवार को परिजनों के आने के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी गजेंद्र सिंह और उनके पिता रमेश के रूप में हुई है।