जंगली हाथियों का आतंक: एक ही घर को कई बार किया क्षतिग्रस्त, #ranchi#bero #bharno#gumla#lohardaga#sisai#lapung#bhandra@
Bharno, Gumla | Mar 12, 2026 जंगली हाथियों का आतंक: एक ही घर को कई बार किया क्षतिग्रस्त, पीड़ित को अब तक नहीं मिला मुआवजा गांव – समसेरा, प्रखंड – भरनो, जिला – गुमला | तिथि – 11/03/2026 झारखंड के गांव समसेरा, प्रखंड भरनो, जिला गुमला में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 11 मार्च 2026 की रात लगभग 2:30 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर परमिला उरांव के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है। जंगली हाथियों ने इससे पहले भी लगभग 3 से 4 बार परमिला उरांव के घर को नुकसान पहुंचाया है। बार-बार घर टूटने से परिवार को भारी आर्थि