डूंगरपुर में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, चौरासी थाना पुलिस ने 12 बाइक जब्त
डूंगरपुर में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी करने वालों पर चौरासी थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर निगरानी रखते हुए तेज गति से वाहन चलाने, स्टंट करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 बाइक सवारों की बाइक जब्त की। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने ऐसे युवाओं पर विशेष नजर रखी, जो समूह बनाकर सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाते हैं। पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी कर कानून तोड़ने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Dungarpur #ChaurasiPolice #RoadSafety #TrafficRules #StuntRiding