डूंगरपुर रोजगार शिविर में युवाओं को बड़ी सौगात, 85 को मौके पर मिली नौकरी, 670 का हुआ चयन
डूंगरपुर में जिला स्तरीय युवा संबल रोजगार शिविर सैकड़ों युवाओं के लिए रोजगार की सौगात लेकर आया। शिविर में 40 निजी कंपनियों ने भाग लिया, जहां 670 युवाओं का इंटरव्यू लेकर नौकरी और प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। वहीं 85 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए 58 लाख 41 हजार रुपये के ऋण भी वितरित किए गए। जिला कलेक्टर देशलदान ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
#Dungarpur #RozgarShivir #YouthEmployment #JobFair #EmploymentNews