गरखा: गरखा के लाढपुर गांव में ईंट से कुचलकर की गई एक युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Garkha, Saran | Jun 10, 2025 गरखा थाना क्षेत्र के लाढपुर गांव में एक युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार की रात्रि की बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह पता चलने पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में कर करीब 9:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक उसी गांव का अजय सिंह बताया जाता है।