गरखा: परसा बाईपास निर्माण कार्य प्रगति पर, भूमि अधिग्रहण के लिए शिविर का आयोजन
Garkha, Saran | May 28, 2025 सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रयास से परसा में जाम से निजात दिलाने के लिए परसा बाईपास निर्माण कार्य तेजी से जारी है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को करीब 3:00 बजे चांदपुरा पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया।