गरखा: अलोनी गांव के पास नए मंडल कारा के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने भूमि का किया निरीक्षण
Garkha, Saran | May 28, 2025 जिलाधिकारी अमन समीर ने बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे गड़खा प्रखंड अंतर्गत अलोनी गाँव के समीप प्रस्तावित नई मंडल कारा निर्माण हेतु भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, गड़खा भी उपस्थित थे. निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया.