गरखा: गरखा के मुबारकपुर में ज़मीन और पैसे के लिए मारपीट, भाई ने भाई की जान ली
Garkha, Saran | Jun 7, 2025 गरखा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में शनिवार की रात करीब 9:30 बजे जमीन एवं पैसा को लेकर दो भाई आपस में उलझ गए। जिसमें एक भाई की जान चली गई। मृतक गरखा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी तारकेश्वर राय का पुत्र दीपक राय बताया जाता है।