गाण्डेय: ताराटांड़ में झाड़ियों से लापता युवक की मोटरसाइकिल बरामद, खोजी कुत्ते से जंगलों में की गई तलाश
Gandey, Giridih | Oct 1, 2026
ताराटांड़ के चितरपुरा में झाड़ियों से एक लापता युवक की मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद गुरुवार को 12 बजे खोजी कुत्ता लगाकर आसपास के जंगलों में युवक की तलाश की गई। बरामद बाइक लापता युवक शुभम कुमार साव की है। 27 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे टुंडी रोड भोरंडीहा निवासी 28 वर्षीय शुभम कुमार साव खाना खाने के बाद गादी श्रीरामपुर में काम के लिए घर से निकला था।।