हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित चौबीसी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह करीब 8 बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पिचूरी मजरे चौबीसी गांव निवासी राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है।