जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से होमगार्ड लाइन सोनाघाटी कैंप में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेनानी इंदल उपनारे के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।,प्रशिक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा, फायर एक्सटिंग्विशर अग्निशामक यंत्र के उपयोग तथा उसे चलाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया। साथ ही सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, क्या करें और क्या न करें, के संबंध में विस्तार से जानकारी दी, 125 आपदा मित्रों को तैराकी एवं बोट संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं गृह विभाग के निर्देशानुसार आयोजित यह प्रशिक्षण 16 से 22 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत कोसमी डेम में प्रतिभागियों को तैराकी के विभिन्न प्रकार, बोट चलाने और बोट हैंडलिंग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण में शामिल पंजीकृत प्रतिभागियों को निर्देशानुसार पुस्तिका, डायरी, पेन, ब्रोशर, पहचान पत्र एवं लेस तथा रिफ्लेक्टिव जैकेट का वितरण किया गया। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 125 युवा आपदा मित्र स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को आपदा, आपदा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, सिविल डिफेंस एक्ट एवं उसकी सेवाओं, बाढ़ जैसी जल आपदाओं के कारण एवं प्रबंधन, आपदा मित्रों के कर्तव्यों तथा आपदा मित्र योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान कंपनी कमांडर सुनीता पन्द्रेय, तथा एएसआई बलिराम एवं व्यावहारिक दिया। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में लू लगने पर क्या करें और क्या न करें तथा शीतलहर से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपदा मित्रों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों के लिए दक्ष है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे प्रभावित लोगों की सहायता कर सकें और आपदा प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।
Betul Nagar, Betul | Oct 22, 2026