प्रतापगढ़: बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर प्रतापगढ़ और छोटीसादड़ी में जश्न, आतिशबाजी और नारों से गूंजे गांधी चौराहे
पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रतापगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। प्रतापगढ़ और छोटीसादड़ी में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांधी चौराहों पर एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच जीत का जश्न मनाया गया। प्रतापगढ़ शहर के सूरजपोल स्थित गांधी चौराहे