कर्वी: मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त व DIG ने रामघाट पहुंचकर बाढ़ का किया निरीक्षण
चित्रकूट में आज मंगलवार सुबह मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट है। राहत-बचाव कार्य जारी हैं। एनडीआरएफ व अन्य दल सक्रिय हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को नावों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मंडलायुक्त अजीत कुमार और DIG राजेश यस ने आज सुबह 11:30 बजे रामघाट पहुंचकर बाढ़ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।