चित्रकूट भरतकूप के महादेवन में ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा के नीचे दबकर किशोरी घायल जिला अस्पताल में कराया भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना अंतर्गत महादेवन गांव का आज मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे का है जहां ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा में दबाकर 11 वर्षीया किशोरी घायल हो गई घायल किशोरी राधा पुत्री ललित के परिजनों ने बताया कि राधा ई रिक्शा में बैठकर घर के बाहर ही घूमने जा रही थी तबीयत अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और वह ई रिक्शा में दब गई इसको परिजनों द्वारा ई रिक्शा के नीचे से निकालकर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां राधा का इलाज किया जा रहा है