हैदराबाद हादसे में मृT अनिल यादव के परिवार को झारखंड एकता समाज ने दी आर्थिक मदद
गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ प्रखंड के पोबी पंचायत अंतर्गत तेजपुर गांव निवासी अनिल यादव (पिता हुलास यादव) की हैदराबाद में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान 18 अगस्त की रात मौT हो गई थी। वह पिछले 10 वर्षों से हैदराबाद में काम कर रहे थे और परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।
14 अगस्त की देर रात काम से लौटने के दौरान पैटनी सर्किल के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गांधी अस्पताल, केआईएमएस सिकंदराबाद और उस्मानिया अस्पताल में इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। वह दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।
झारखंड एकता समाज ने एंबुलेंस से शv गांव पहुंचाने के साथ पहले 20 हजार रुपये की सहायता दी थी। शनिवार को समाज के सलाहकार उमेश यादव ने परिवार को 11 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद दी। मौके पर राजू यादव, शंकर यादव, प्रकाश सिंह यादव, अवध कुमार, राजू कुमार, धीरज यादव और संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
#apnagiridihnews #GiridihNews #giridihpolice #JharkhandNews #MADD
Giridih, Giridih | Nov 22, 2026