अल्बर्ट एक्का (जारी): सापुर तालाब प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों का विरोध, जागृति आदिवासी समिति भंग करने का निर्णय
जारी प्रखंड क्षेत्र के तिगरा गांव स्थित सापुर तालाब के समीप तिगरा एवं कमलपुर गांव के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जागृति आदिवासी समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।बैठक में ग्रामीणों ने सापुर तालाब के संचालन को लेकर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए जागृति आदिवासी समिति को भंग कर नए कमिटी गठित करने की मांग की।