लोहंडीगुडा: गाँव चलो, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा के लोहंडीगुड़ा मंडल के सभी शक्ति केंद्रों की बैठक सम्पन्न हुई
भाजपा प्रदेश एवं जिला के आह्वान पर गाँव चलो, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत रविवार दोपहर 3 बजे लोहंडीगुड़ा मंडल के सभी शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं एवं अन्य आवश्यकताओं को क्षेत्र के घर- घर तक पहुंचाने हेतु विचार- विमर्श कर समीक्षा की गई।