आंवला: आंवला में कृषि भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, किसान ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की
आंवला तहसील क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर निवासी 66 वर्षीय किसान छोटे लाल ने बुधवार सुबह दस बजे बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को एक शिकायती पत्र सौंपा है। किसान ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है।