घोड़ाडोंगरी: पूंजी गांव में टाइगर का मूवमेंट, 5 मवेशियों का शिकार, कैमरे में दिखे 2 टाइगर
घोड़ाडोंगरी तहसील के पूंजी गांव में टाइगर की मूवमेंट बनी हुई है। टाइगर ने 5मवेशियों का शिकार किया है। टाइगर की मूवमेंट की सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर को वन विभाग की टीम पहुंची और सर्चिंग शुरू कर दी। टीम को पगमार्क भी मिले हैं। वन विभाग ने गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को अलर्ट रहने एवं झाड़ियां में नहीं जाने की समझाइए दी है। कैमरे में 2 टाइगर दिखाई दिए है।