भभुआ: भभुआ नगर परिषद के सभाकक्ष में नप अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई बोर्ड की बैठक
Bhabua, Kaimur | Jul 10, 2025 आज बुधवार को 12 बजे नगर परिषद के सभाकक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष विकास सिंह उर्फ बबलू तिवारी की उपस्थिति में बोर्ड की बैठक की गई। वही बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय द्वारा किया गया। बैठक में मानसून के सीजन में साफ सफाई दुर्गा पूजा से पूर्व शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने एवं स्वच्छता को लेकर चर्चा किया गया है।