भभुआ: वन विभाग के पास अपने निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर ने शराब पीकर पत्नी के साथ की मारपीट, गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल
Bhabua, Kaimur | Jul 10, 2025 वन विभाग के पास अपने निजी अस्पताल में एक डॉक्टर ने शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट किया। सूचना पर पुलिस गई और उसे गिरफ्तार भी कर लिया। आज गुरुवार को 3 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर सोनभद्र जिला के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायगढ़ गांव निवासी स्वर्गीय कैलाश प्रसाद के पुत्र डॉ वीकेन्द्र प्रसाद बताया जाता है।