गया टाउन सीडी ब्लॉक: ASI से मारपीट मामले में वार्ड पार्षद समेत 6 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, विशेष टीम गठित
गया के रामपुर थाना के ASI विक्रम कुमार पासवान से मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।इस घटना में वार्ड पार्षद कलाम कुरैशी सहित 6 नामजद और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।दुकान बंद कराने को लेकर वार्ड पार्षद के समर्थकों और पुलिस के बीच विवाद शुरू हुआ।