समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 जुलाई 2026
माननीय सांसद सह अध्यक्ष, दिशा श्री सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को दिशा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में माननीय विधायक राजपुर, माननीय विधायक ब्रह्मपुर,माननीय विधायक बक्सर, जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जांच) ,जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा जिला एवं प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
माननीय सांसद सह अध्यक्ष महोदय के द्वारा पूर्व के बैठक के अनुपालन की समीक्षा विस्तार से की गई। जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारी को ससमय कार्य एवं जांच पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
माननीय सांसद सह अध्यक्ष महोदय के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को समय सीमा के अंदर दिए गए कार्य को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
माननीय सांसद महोदय द्वारा सभी विभागों से उनकी योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियां, समस्याएं एवं चुनौतियां के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
माननीय सांसद महोदय द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए जो निम्नवत है:-
सभी विभाग जन कल्याणकारी योजनाओं में ठोस प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे। समग्र बाल विकास,शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।सदन में सड़क एवं पीने की पानी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित को अविलंब यथोचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
माननीय सांसद महोदय ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी विभाग जिले के समग्र एवं संतुलित विकास हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। माननीय अध्यक्ष महोदय के समक्ष सभी सम्मानित जनप्रतिनिधिगण के द्वारा अनुपालन हेतु लिखित प्रतिवेदन भी समर्पित किया गया । धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers Buxar Police
18 views | Buxar, Bihar | Jul 10, 2026