महसी: खैरीघाट थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में ASP ने कहा- त्यौहार में अराजकता बर्दाश्त नहीं, अपराधियों की खैर नहीं
खैरीघाट थाना परिसर में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एएसपी ग्रामीण दुर्गाप्रसाद तिवारी की अगुवाई में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के हिंदू, मुस्लिम एवं अन्य समुदाय के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार को भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए