महसी: महाराजगंज में आगजनी के मामले में हरदी थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रेम कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद, सबूरी पुत्र गंगाराम निवासी सालिक पुरवा को वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक गोविंद कुमार यादव, कांस्टेबल अलाउद्दीन, इंद्रेश कुमार ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।