Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image

विश्व आदिवासी दिवस पर गूंजा जनजातीय संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का स्वर -- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में विश्व आदिवासी दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री राकेश सौर रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमित पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. जितेन्द्र आरोलिया एवं डॉ नीलम सिंह ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. अमित पांडे ने आदिवासी समाज के इतिहास, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी समुदायों की लोकपरंपराएं भारत की सांस्कृतिक विविधता को गहराई और व्यापकता प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आदिवासी समाज के जीवन-मूल्यों, लोकज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को समझें तथा उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव विकसित करें। विशेष अतिथि श्री राकेश सौर ने अपने उद्बोधन में आदिवासी समाज की संघर्षशीलता, स्वाभिमान और प्रकृति-प्रेम को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, सामुदायिक जीवन और प्रकृति के प्रति आत्मीय संबंध से निर्मित होती है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इस समृद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. जितेन्द्र आरोलिया ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक दिवस विशेष नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान, सांस्कृतिक अस्मिता और योगदान को समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और आदिवासी संस्कृति इस विविधता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्वर है। कार्यक्रम में मंच संचालन छात्र साहिल झा ने किया एवं पूजा कुशवाह, पूजा अहिरवार, राजवर्धन सिंह गौर, मोहिनी कुशवाह ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए / विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार की सहभागिता ने आयोजन को सार्थकता प्रदान की। अंततः यह आयोजन इस विचार के साथ संपन्न हुआ कि आदिवासी संस्कृति का सम्मान केवल अतीत की विरासत को संजोना नहीं, बल्कि भविष्य की अधिक संवेदनशील, समतामूलक और प्रकृति-सम्मत दुनिया की नींव रखना है। #jansamparkMP #niwari

1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

MORE NEWS

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पृथ्वीपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
--
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर परिषद पृथ्वीपुर द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। 

रैली में नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद के समस्त पार्षद गढ़,कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

तिरंगा रैली तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर फुब्बारा चौराहा होते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली बच्चों और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में बच्चों और नगरवासियों की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

रैली के समापन स्थल अमर सिंह राठौर स्टेडियम में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीलू खटीक, पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया, कोतवाली प्रभारी गौरव राजोरिया, तहसीलदार शुभम मिश्रा, एसडीएम विनीता जैन सहित नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं मुख्य नगर परिषद अधिकारी अरविंद तिवारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।
पृथ्वीपुर में आयोजित यह तिरंगा रैली न केवल एक प्रशासनिक आयोजन रही, बल्कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की सहभागिता ने राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत पृथ्वीपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन -- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर परिषद पृथ्वीपुर द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद के समस्त पार्षद गढ़,कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। तिरंगा रैली तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर फुब्बारा चौराहा होते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली बच्चों और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में बच्चों और नगरवासियों की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। रैली के समापन स्थल अमर सिंह राठौर स्टेडियम में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीलू खटीक, पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया, कोतवाली प्रभारी गौरव राजोरिया, तहसीलदार शुभम मिश्रा, एसडीएम विनीता जैन सहित नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं मुख्य नगर परिषद अधिकारी अरविंद तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। पृथ्वीपुर में आयोजित यह तिरंगा रैली न केवल एक प्रशासनिक आयोजन रही, बल्कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की सहभागिता ने राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पृथ्वीपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
--
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर परिषद पृथ्वीपुर द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। 

तिरंगा रैली तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर फुब्बारा चौराहा होते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली बच्चों और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में बच्चों और नगरवासियों की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

रैली के समापन स्थल अमर सिंह राठौर स्टेडियम में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

Department of Culture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत पृथ्वीपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन -- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर परिषद पृथ्वीपुर द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर फुब्बारा चौराहा होते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली बच्चों और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में बच्चों और नगरवासियों की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। रैली के समापन स्थल अमर सिंह राठौर स्टेडियम में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। Department of Culture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

🇮🇳हर हर तिरंगा अभियान🇮🇳

शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन निवाड़ी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर्व को (9 से 17 अगस्त 2026 तक) हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 खेल ग्राउंड से बड़ी माता मंदिर तक नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, अधिकारियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #jansamparkMP #niwari

🇮🇳हर हर तिरंगा अभियान🇮🇳 शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन निवाड़ी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर्व को (9 से 17 अगस्त 2026 तक) हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 खेल ग्राउंड से बड़ी माता मंदिर तक नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, अधिकारियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और हार्टफुलनेस कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, संतुलित दिनचर्या एवं बेहतर सामाजिक संवाद के लिए किया प्रेरित
--
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में दिनांक 08 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं हार्टफुलनेस से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में किया गया। 

कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा, वास्तविक जीवन में आने वाली मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन तथा सामाजिक संपर्क एवं संवाद के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार अवस्थी ने “मानसिक स्वास्थ्य का परिचय एवं वास्तविक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां तथा उनका समाधान” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया।  काउंसलर सुश्री अनुराधा मैडम ने वास्तविक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां एवं उनके समाधान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं एवं समस्याओं को समझने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों अथवा काउंसलर जैसे विश्वसनीय व्यक्तियों से संवाद करने के महत्व की जानकारी दी।
श्रीमती नायक मैडम ने “दूसरों से संपर्क के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए सकारात्मक सामाजिक संबंधों एवं संवाद को मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार, मित्रों एवं विश्वसनीय लोगों के साथ संवाद बनाए रखने तथा आवश्यकता के समय एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम में प्रो. शिवकरण प्रजापति, प्रो. अमित पाण्डेय एवं काउंसलर श्री मस्तराम कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों के लिए हार्टफुलनेस से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र आरोलिया ने विद्यार्थियों को हार्टफुलनेस की अवधारणा एवं इसके माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान एवं आत्मचिंतन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, एकाग्रता तथा मानसिक संतुलन में सहायक हो सकते हैं।  
इस अवसर पर विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इनमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रो. शिवकरण प्रजापति, प्रो. अमित पाण्डेय  की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

#jansamparkMP #niwari

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और हार्टफुलनेस कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, संतुलित दिनचर्या एवं बेहतर सामाजिक संवाद के लिए किया प्रेरित -- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में दिनांक 08 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं हार्टफुलनेस से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा, वास्तविक जीवन में आने वाली मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन तथा सामाजिक संपर्क एवं संवाद के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार अवस्थी ने “मानसिक स्वास्थ्य का परिचय एवं वास्तविक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां तथा उनका समाधान” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। काउंसलर सुश्री अनुराधा मैडम ने वास्तविक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां एवं उनके समाधान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं एवं समस्याओं को समझने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों अथवा काउंसलर जैसे विश्वसनीय व्यक्तियों से संवाद करने के महत्व की जानकारी दी। श्रीमती नायक मैडम ने “दूसरों से संपर्क के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए सकारात्मक सामाजिक संबंधों एवं संवाद को मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार, मित्रों एवं विश्वसनीय लोगों के साथ संवाद बनाए रखने तथा आवश्यकता के समय एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में प्रो. शिवकरण प्रजापति, प्रो. अमित पाण्डेय एवं काउंसलर श्री मस्तराम कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों के लिए हार्टफुलनेस से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र आरोलिया ने विद्यार्थियों को हार्टफुलनेस की अवधारणा एवं इसके माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान एवं आत्मचिंतन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, एकाग्रता तथा मानसिक संतुलन में सहायक हो सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इनमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रो. शिवकरण प्रजापति, प्रो. अमित पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026