गुन्नौर: गांव भिरावटी में लहसुन के खेत में रखवाली कर रहे किसान की हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी नरेशपाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी शीला देवी उन्हें खाना देखकर अपने घर वापस गई थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे शीला देवी ने खेत पर जाकर देखा तो नरेशपाल मृत अवस्था में पड़े हुए मिले। मृतक नरेशपाल की पत्नी शीला देवी ने जमीनी विवाद के चलते गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।