डिंडौरी: डिंडौरी कलेक्टर ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित अमेजन ई कारीगर कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की खरीददारी
डिंडौरी के कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हॉल में गोंड़ी पेंटिंग पर आधारित अमेजन ई कारीगर कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रशासनिक पहल करते हुए गोंडी कला से संबंधित कलाकृति की खरीददारी की। दरअसल पाटनगढ़ के स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी लगाई जिसमें कलेक्टर ने खरीदारी कर स्वदेशी का संदेश दिया