सत्तर कटैया: बिहरा थाना पुलिस ने बिहरा बाजार में छापेमारी कर नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
बिहरा बाजार में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी बिहरा थानाध्यक्ष देवानंद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मेडिकल दूकानदार द्वारा नशीली दवा बेची जा रही है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सुनील कुमार गुप्ता नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई शुरू।