हसनपुर: हसनपुर के गांव गुलामपुर में खड़कवंशी समाज के किशोर ने जाटव समाज की भावनाओं को आहत किया, जाति सूचक का वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर में खड़कवंशी समाज के कुछ युवकों द्वारा जाटव समाज की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसमें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया है। जिससे जाटव समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। भारी संख्या में गुरुवार को जाटव समाज के युवक कोतवाली पहुंचा।