कुम्भराज: जिला पंचायत कार्यालय में सीईओ ने मनरेगा के अधूरे कार्यों की समीक्षा की, कार्यवाही के आदेश दिए
Kumbhraj, Guna | May 27, 2026 गुना जिला पंचायत कार्यालय में जिला सीईओ अभिषेक दुबे ने 27 मई शाम को मनरेगा के अधूरे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मनरेगा के जिला और जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 15 जून 2026 तक अधूरे कार्य पूरे करने, जल गंगा संवर्धन अभियान डैशबोर्ड पर प्रदर्शित करने, मौके पर कार्य न पाए जाने पर वसूली और प्रकरण तैयार कर संबंधितों पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए।