चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिलाउपायुक्त के मार्गदर्शन में गुरुवार को 12 बजे उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर तथा झींकपानी थाना क्षेत्रों में कुल 09 मामले दर्ज किए गए। कार्रवाई में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।