🚨 BIG BREAKING NEWS | अलीगढ़ 🚨
तमंचे से फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी पुलिस ने मुकदमा संख्या 06/2026 में वांछित आरोपी तुषार उर्फ सिद्धार्थ पुत्र धर्मवीर निवासी जीटी रोड, बीमा नगर, थाना बन्नादेवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। यह मामला 3 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने आरोपी को थाना बन्नादेवी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 🚔
#NewsUpdate #AligarhNews #NewsAlert
Koil, Aligarh | Jun 2, 2026