खरीक: गोपालपुर में वांछित अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
गोपालपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को जीआर संख्या 2266/08 के वांछित अभियुक्त राजेश तांती के पोखरिया स्थित घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। अभियुक्त राजेश तांती, दीप नारायण तांती का पुत्र है और गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का निवासी है। पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय के निर्देश पर अभियुक्त की उपस्थिति सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के तहत किया गया।