बदायूं: कछला गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजा गंगा तट
Budaun, Budaun | Nov 24, 2026 बदायूं में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर थाना उझानी क्षेत्र के कछला स्थित मां भागीरथी के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह होते-होते गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से पूरा गंगा तट गुंजायमान हो उठा।