हरिद्वार: राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवाकर भट्ट का अंतिम संस्कार हुआ, कई दिग्गज शामिल हुए
मंगलवार शाम को यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व फील्ड मार्शल के नाम से प्रसिद्ध दिवंगत दिवाकर भट्ट का राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में कई दिग्गज नेताओं के साथ ही पूरे प्रदेश से आए समर्थकों और आंदोलनकारियों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने उनके निधन को बड़ी अपूर्णीय क्षति बताया है।